Home छत्तीसगढ़ CG : चौथे वेस्ट जोन कराटे प्रतियोगिता में अर्चित को रजत पदक

CG : चौथे वेस्ट जोन कराटे प्रतियोगिता में अर्चित को रजत पदक

11

रायपुर । शहर के अर्चित श्रीवास्तव ने चौथे वेस्ट जोन कराटे प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया है। इंदौर में 16- 18 अगस्त तक आयोजित इस प्रतियोगिता में अर्चित ने सब जुनियर ग्रुप में 20 किलोग्राम वर्ग में कुमेटी फाइट स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया।

स्पर्धा में सब जुनियर, जुनियर,कैडेट, अंडर 21 ,सीनियर वर्गों में महिला एवं पुरूषों के फाइट एवं काता की अलग- अलग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ , मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और गोवा के एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में प्रबंधक विकास श्रीवास्तव के पुत्र अर्चित दूसरी कक्षा के छात्र हैं और कराटे का नियमित प्रशिक्षण लेते हैं।

Previous articleप्रदेश के पीएमस्कूल के 6 विद्यार्थियों को मिला केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से संवाद का मौका
Next articleगरियाबंद : विधायक श्री रोहित साहू ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत रोपे पौधे