रायपुर- महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया के पति और सेवानिवृत्त आईजी रवींद्र भेड़िया का देर रात रायपुर निवास में हृदयाघात से निधन हो गया। निधन की खबर फैलते ही राजनीति पार्टियों में शोक की लहर फैल गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि वे एक साहसी पुलिस अधिकारी और सक्रिय सामाजसेवी थे। ईश्वर दुख की इस घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करें। मृतक के शव को उनके गृहग्राम पीपरछेड़ी लाया गया है। यहां उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।
