Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : 120 फीट ऊंचे शिवलिंग का क्रेन से महा अभिषेक

राजनांदगांव : 120 फीट ऊंचे शिवलिंग का क्रेन से महा अभिषेक

13

राजनांदगांव। सावन माह में मां पाताल भैरवी मंदिर स्थित 120 फीट ऊंचे शिवलिंग का शुक्रवार की रात महा अभिषेक किया गया। क्रेन के सहारे कलश में छह हजार लीटर दूध व जल शिवलिंग को चढ़ाया गया। इसके बाद मंत्रोच्चार के साथ महा अभिषेक शुरू हुआ।

इस मौके पर राजनांदगांव शहर व आसपास के अलावा कई जिलों से लोग यहां पहुंचे थे। मंदिर की ऊंचाई लगभग 120 फीट है, जो विशाल शिवलिंग के रूप में है। गोलाई लगभग 116 फीट है। 6000 लीटर दूध और तल वाला विशाल कलश बनाया गया। इसे 500 फीट ऊंची क्रेन से मंदिर के ऊपर ले जाया गया और प्रतीकात्मक रुद्राभिषेक किया गया। फोटो: गोविंद साहू।

Previous articleविदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनेगा व्हाइट टाइगर सफारी :उप-मुख्यमंत्री शुक्ल
Next articleCG : दोषियों को दंड दिलाने की मांग को लेकर IMA समेत संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च