Home मध्य प्रदेश गर्भवती पत्नी की खुदकुशी के सदमे में पति ने की आत्महत्या, दोनों...

गर्भवती पत्नी की खुदकुशी के सदमे में पति ने की आत्महत्या, दोनों के बीच होता था झगड़ा

16

भोपाल
अयोध्या नगर में एक युवक ने पत्नी की मौत के ठीक पांच दिन बाद एसिड पी लिया, जिसके बाद इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। युवक ने बीते दिसंबर को नेपाल से आई युवती से शादी की थी। तीन अगस्त को उसकी पत्नी ने पारिवारिक विवाद के बाद फांसी लगा ली थी। युवक तब से ही सदमे में था और उसने आठ अगस्त को एसिड पी लिया था।

अब मामले की जांच कर रही पुलिस
छह दिन तक एक निजी अस्पताल में युवक का इलाज चला और बुधवार को मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई अनिल साहू के अनुसार 35 वर्षीय रवि जाटव अयोध्या नगर के पास झील नगर में रहकर मजदूरी का काम करता था।

दोनों के बीच होता था झगड़ा
उसने करीब आठ महीने पहले नेपाल से आई युवती लक्ष्मी से शादी की थी। दोनों के बीच हुए झगड़े के बाद पांच माह की गर्भवती लक्ष्मी ने खुदकुशी कर ली थी। स्वजनों ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। लक्ष्मी की मौत के बाद रवि सदमे में था और उसने अपनी जान दे दी।

युवक की पत्नी लक्ष्मी करीब एक साल पहले नेपाल से भागकर भोपाल में अपने प्रेमी के साथ रहने आई थी। साथ में रहने के कुछ दिनों बाद प्रेमी उसे छोड़कर भाग गया। इसके बाद उसी क्षेत्र में रहने वाले रवि जाटव से उसकी दोस्ती हुई और दोनों ने 9 दिसंबर 2023 को शादी कर ली थी।

Previous articleगांधीनगर से सुपर कारिडोर होते हुए रेडिसन की ओर धरा के ऊपर मेट्रो का आकार नजर आने लगा
Next articleरक्षाबंधन का पर्व 19 अगस्त को मनाया जाएगा, डाक विभाग ने जारी किया विशेष वाटरप्रूफ लिफाफा