Home छत्तीसगढ़ CG : स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, जिले में स्वास्थ्य विभाग...

CG : स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, जिले में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

17

बैकुंठपुर। बदलते मौसम के साथ ही मौसमी बीमारियों का खतरा फैलने लगता है। इन दिनों जिले में डेंगू मलेरिया, पीलिया के साथ ही अब स्वाइन फ्लू ने भी दस्तक देती है। वहीं जिले में स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक महिला की मौत भी हो चुकी है। इस मौत के बाद से ही आसपास के इलाके समेत जिले में दहशत फैल गई है।

दरअसल, कोरिया जिले के पांडवपारा निवासी महिला स्वाइन फ्लू से ग्रसित हो गई हो गई थी जिसका अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में इलाज चल रहा था। वहीं इलाज के कुछ दिनों बाद महिला की मौत हो गई। जिले में स्वाइन फ्लू का ऐसा पहला मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

वहीं स्वास्थय विभाग के द्वारा सर्दी, खांसी और सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलने की सलाह दी जा रही है। स्वाइन फ्लू के लक्षण समझ में आने पर तुरंत जांच करा कर घर में रहने की सलाह दी गई है।

Previous articleएयर इंडिया एक्सप्रेस ने बंद इंदौर से दुबई के लिए सीधी फ्लाइट सेवा, अब शारजाह के लिए चार उड़ानें
Next articleCG : डिस्मेंटल होंगे जर्जर हो चुके 59 शाला भवन व शौचालय