Home छत्तीसगढ़ CG : स्कूल में यौन शोषण, DPS में भारी हंगामा

CG : स्कूल में यौन शोषण, DPS में भारी हंगामा

18

दुर्ग । इस्पात नगरी भिलाई के रिसाली स्थिति दिल्ली पब्लिक स्कूल इन दिनों चर्चा में है। दरअसल, अभिभावकों ने एक 12 साल की बच्ची के साथ स्कूल में यौन शोषण का आरोप लगाया है। बता दें कि स्‍कूल के टीचर पर बच्‍ची के साथ अश्‍लील हरकत करने का आरोप लगा है, जिसके बाद से शुक्रवार सुबह स्कूल के सामने प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन ने कार्रवाई करने के बजाय केस दबा दिया है। इसी मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन और पालकों के बीच बैठक चल रही है। प्रदर्शन के दौरान फिलहाल कोई पीड़ित अब तक सामने नहीं आया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि घटना को दबाया जा रहा है। घटना के 27 दिन बाद भी पुलिस ने भी इस मामले में कार्रवाई नहीं की।

Previous article6 महीने से सर्विस के लिए पड़ा था ओला स्कूटर, शो रूम वाले कटवा रहे थे चक्कर, फिर जो हुआ ….
Next articleखंडवा जंक्शन पर मालगाड़ी हुई डिरेल, गुपचुप सुधारने में जुटे अधिकारी, मीडिया से बनाए रखी दूरी