Home छत्तीसगढ़ CG : नाले को पाटकर अवैध कब्जा करना रसूखदार को पड़ा भारी,

CG : नाले को पाटकर अवैध कब्जा करना रसूखदार को पड़ा भारी,

18

तखतपुर. नाले की जमीन को पाटकर अवैध कब्जा करना एक रसूखदार को भारी पड़ गया. इस मामले को संज्ञान में लेते हुए नायब तहसीलदार ने रसूखदार कब्जाधारी के खिलाफ बेदखली का आदेश जारी किया है. साथ ही दस हजार रुपए का अर्थदंड लगाया है. यह मामला मामला तखतपुर तहसील के नगोइ पंचायत का है.

बता दें कि रसूखदार ने लगभग एक एकड़ में कब्जाकर बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया था. तीन दिवस के भीतर अवैध कब्जा स्वत: नहीं हटाने पर नायब तहसीलदार ने बेदखली का आदेश जारी किया है. वहीं इस मामले में पटवारी पर पहले ही निलंबन की कार्रवाई की जा चुकी है.

बता दें कि इस तरह के लगातार मामले आते जा रहे हैं. इससे पहले भी तखतपुर अनुभाग के नागोइ में रसूखदार ने लगभग एक एकड़ शासकीय जमीन नाला को पाटकर बाउंड्रीवॉल बना लिया है. हालांकि इस मामले में भी तहसीलदार ने नोटिस जारी किया था, लेकिन पक्षकार ने किसी भी प्रकार का जवाब नहीं दिया था.

Previous articleकलियासोत नदी का होगा कायाकल्प, साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर होगी विकसित, मनोहर लाल खट्टर से मिले रामेश्वर शर्मा
Next articleलाड़ली बहनों के अकाउंट में इस बार आएंगे 1500 रुपए, जानें क्या है सीएम मोहन यादव का ऐलान