Home छत्तीसगढ़ CG : बीजापुर में 5 माओवादियों ने किया सरेंडर

CG : बीजापुर में 5 माओवादियों ने किया सरेंडर

15

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है. भैरमगढ़ एरिया कमेटी के अंतर्गत आज एक लाख रुपये के इनामी डीकेएएमएस अध्यक्ष समेत 5 माओवादियों ने सरेंडर किया है. इन माओवादियों ने नक्सल संगठन में पारिवारिक सुख से वंचित रहने और माओवादियों के जीवन शैली व विचारधारा से क्षुब्ध होकर समर्पण किया है. इन माओवादियों ने बीजापुर के पुलिस अधीक्षक और सीआरपीएफ डीआईजी के सामने आत्मसमर्पण किया है. समर्पण करने वाले माओवादी कई आपराधिक गतिविधियों, जैसे हत्या, फायरिंग, और आगजनी जैसी घटनाओं में शामिल थे. बता दें कि वर्ष 2024 में अब तक 142 माओवादियों ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. वहीं विभिन्न माओवादी घटनाओं में शामिल 310 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया.

Previous articleCG: सीएम कैंप कार्यालय बगिया से महादेव को मिला श्रवण यंत्र, खुश होकर बुजुर्ग ने कहा अब वह हर रविवार सुनेगा “मन की बात”, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार…
Next articleमध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने नर्सिंग कॉलेज घोटाले में 65 कॉलेजों के छात्रों को बड़ी राहत दी