Home छत्तीसगढ़ CG: हिट-एंड-रन मामलें में युवक गिरफ्तार

CG: हिट-एंड-रन मामलें में युवक गिरफ्तार

16

रायपुर। राजधानी रायपुर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां तेज रफ्तार कार चालक ने आधा दर्जन लोगों को टक्‍कर मार दी। हादसे में घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कार में युवक और युवती सवार थे। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी कार चालक और युवती को हिरासत में ले लिया है।

यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि पुरानी बस्ती इलाके में यह हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार कार ने पुलिस लाइन पेट्रोल पंप से ठोकते हुए पुरानी बस्ती इलाके तक आधा दर्जन लोगों को पीछे से टक्‍कर मार दी। इसमें कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। कार में युवक-युवती सवार थे। दोनों युवक-युवती को हिरासत में ले लिया गया है।

Previous articleगुना में प्रार्थना के दौरान छात्रों को श्लोक पढ़ने से रोका, प्रिंसिपल के खिलाफ FIR दर्ज
Next articleबारिश के पानी में डूबा रेलवे ट्रैक , ट्रैकमैन दिखा रहे रास्ता; वायरल हुआ वीडियो