Home मध्य प्रदेश चांदीपुरा वायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार : उप-मुख्यमंत्री श्री...

चांदीपुरा वायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार : उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

20

भोपाल
उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा चांदीपुरा वायरस की स्थिति पर सतत नज़र रखी जा रही है। अभी तक मध्यप्रदेश में चांदीपुरा वायरस का कोई मामला नहीं पाया गया है। आईडीएसपी पोर्टल पर सभी विवरण अपडेट कर रहे हैं। वायरस की पहचान के लिए सभी आवश्यक उपकरण और सुविधाएँ उपलब्ध हैं। चांदीपुरा वायरस एईएस (एक्यूट एन्सेफेलाइटिस सिंड्रोम) के कारणों में से एक है। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन किया जायेगा ताकि इस पर नियंत्रण रखा जा सके। स्वास्थ्य विभाग इस स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

Previous articleभारतीय संस्कृति में गुरूजनों का स्थान सर्वोच्च: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next articleघुघरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत देवहार बम्हनी में डायरिया फैल गया, 3 दिन में 2 बैगा महिलाओं की मौत