Home छत्तीसगढ़ CG : काम से लौटे ड्राइवर ने कर दी पत्नी की हत्या

CG : काम से लौटे ड्राइवर ने कर दी पत्नी की हत्या

25

बिलासपुर । घरेलू काम की बात को लेकर हुए विवाद में युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट से महिला को गंभीर चोटें आई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पर सरकंडा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। आरोपित युवक को हिरासत में लिया गया है। रतनपुर क्षेत्र के ग्राम लखराम निवासी सोनू केंवट ड्राइवर Driver है। मंगलवार की सुबह वह काम पर गया था। उसकी पत्नी पुनिता केंवट भी खेत गई थी। दोपहर करीब 12 बजे पति-पत्नी काम के बाद घर आए। इसी दौरान दोनों के बीच घरेलू काम की बात को लेकर विवाद हो गया। इससे तैश में आए युवक ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। मारपीट से पुनिता के सिर में गंभीर चोटें आई। उसके परिवार वालों ने घायल पुनिता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार की शाम महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पर सरकंडा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया है। साथ ही युवक को गांव से हिरासत में लिया गया है। रविवार को शव का पीएम कराया जाएगा। पुलिस युवक से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी ले रही है।

Previous articleCG : B फार्मा की छात्रा से रेप करने वाला गिरफ्तार
Next articleCG : KFC, Pizza Hutt के बाद अब राजधानी की इन दो बेकरियों पर पड़ा छापा,