Home छत्तीसगढ़ CG : D.P.Ed.और B.P.Ed. में चयन प्रक्रिया 6 से 8 अगस्त तक

CG : D.P.Ed.और B.P.Ed. में चयन प्रक्रिया 6 से 8 अगस्त तक

44

रायपुर । संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार डी.पी.एड. एवं बी.पी.एड. में शिक्षा सत्र 2024-25 में शासकीय शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय पेन्ड्रा जिला-गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में प्रशिक्षण हेतु प्रवेश संबंधी चयन 22 से 24 जुलाई तक निर्धारित की गई थी। यह चयन प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से स्थागित कर अब 6 से 8 अगस्त तक शासकीय शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय पेन्ड्रा जिला-गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में आयोजित की जाएगी। शेष नियम एवं शर्ते यथावत रहेगी।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में छात्रावास अधीक्षक एवं अधीक्षिका के पदों पर दस्तावेज सत्यापन 22 जुलाई को राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका के पदों पर आठवें चरण के दस्तावेज सत्यापन हेतु अभ्यर्थियों को दिनांक 22 जुलाई 2024 को समय प्रातः 09.30 बजे शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायपुर, विधान सभा रोड, सड्डू, रायपुर में बुलाया गया है।

Previous articleमध्य प्रदेश में 5 दिन होगी बहुत भारी बारिश, 22 राज्य में मूसलाधार ला रहा मॉनसून
Next articleCG : आवारा घुम रहे मवेशियो के घड़पकड़ की कार्यवाही लगातार जारी