Home छत्तीसगढ़ CG : बाइक से शराब परिवहन करते 2 युवक गिरफ्तार

CG : बाइक से शराब परिवहन करते 2 युवक गिरफ्तार

24

रायपुर बाइक से शराब परिवहन करते 2 युवक गिरफ्तार हुए है। दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला था कि दो व्यक्ति एक काला रंग की मोटर सायकल एच.एफ. डीलक्स क्रमांक सीजी 25 जे 2356 में अवैध रूप से एक गुलाबी रंग की प्लास्टिक बोरी में शराब रखकर बिक्री करने हेतु बगदई से सासाहोली तिल्दा की ओर आ रहा है। जिस सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ के रवाना होकर रास्ते में मिले गवाहान् को मुखबिर सूचना से अवगत कराकर नोटिस देकर सहमति प्राप्त कर हमराह स्टाफ गवाहान् के रवाना होकर ओवरब्रिज के पास तिल्दा में पहुॅचने पर दो व्यक्ति उक्त नंबर की मो0सा0 में एक गुलाबी रंग के प्लास्टिक बोरी में कुछ सामान रखा हुआ दिखाई दिये जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करते हुये पकडे गये। जिन्हें नाम पता पूछने पर अपना नाम रेख लाल धीरे पिता नारायण दास धीरे उम्र 20 साल और दीपचंद कोसरिया पिता स्व0 नंदलाल कोसरिया उम्र 32 साल साकिनान वार्ड क्र0 09 नेवरा, थाना तिल्दा नेवरा बताया। तलाशी लेने पर गुलाबी रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर 49 पौवा शोले देशी मदिरा मसाला शीलबंद मिला।

Previous articleतंत्र-विद्या के बहाने महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस ने तांत्रिक को 24 घंटे में दबोचा
Next articleमध्य प्रदेश में दो रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ सांची दूध, नई दरें आज से लागू