Home छत्तीसगढ़ CG : जिले में अब तक हुई 203.8 मिलीमीटर औसत वर्षा

CG : जिले में अब तक हुई 203.8 मिलीमीटर औसत वर्षा

18

महासमुंद । महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2024 से अब तक 203.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक औसत वर्षा महासमुंद तहसील में 280.0 मिलीमीटर, बसना में 243.6 मिलीमीटर, सरायपाली में 215.6 मिलीमीटर, बागबाहरा में 185.0 मिलीमीटर, पिथौरा में 178.7 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 119.9 मिलीमीटर कोमाखान तहसील में दर्ज की गई। आज 15 जुलाई को 5.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।

जिले के तहसीलवार वर्षा में बागबाहरा तहसील में 19.0 मिलीमीटर, महासमुंद में 4.4 मिलीमीटर, सरायपाली में 4.0 मिलीमीटर, बसना में 3.2 मिलीमीटर, कोमाखान में 1.4 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 0.9 मिलीमीटर पिथौरा तहसील में दर्ज की गई।

Previous articleछिंदवाड़ा में फ्री फायर गेम की लत ने ली 15 साल के किशोर की जान, उस समय घर पर कोई नहीं था
Next articleनरसिंहपुर में मौलवी इमाम खान द्वारा दुष्कर्म किए जाने से परेशान 15 वर्षीय नाबालिग ने जहर खाया