गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को जून माह 2024 के लिए कॉप आफ द मंथ चुना गया है. पुलिस कप्तान आईपीएस भावना गुप्ता ने एसपी कार्यालय में इन सभी अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर अन्य कार्यालयीन अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित भी मौजूद थे.
थाना मरवाही के 4 पुलिसकर्मी बने कॉप ऑफ द मंथ
गत माह जून 2024 में जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में स्थित एसबीआई के सामने युवती की नृशंस हत्या करने वाले फरार आरोपी दुर्गेश प्रजापति के बारे में जानकारी जुटा कर स्ट्रेटेजिकली घेराबंदी कर उसे घटना कारित करने के चंद घंटों में चिचगोहना के जंगल के पास पकड़ने में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले थाना मरवाही के इन पुलिसकर्मियों को मिला कॉप ऑफ द मंथ के ख़िताब से सम्मानित किया गया है. इनमें उप निरीक्षक गंगाप्रसाद बंजारे, आरक्षक विश्वास आले, आरक्षक नारद जगत, आरक्षक इंद्रपाल आर्मो को का नाम शामिल है.
थाना मरवाही के पुलिसकर्मियों के आलावा एसपी भावना गुप्ता ने जिले के 10 और पुलिसकर्मियों को माह जून में अन्वेषण और आरोपियों की धर पकड़ में बेहतर कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया है, जिसमें साइबर सेल के प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव, एएसआई मनोज हनोतिया, प्रधान आरक्षक रवि त्रिपाठी , चौपाल कश्यप, आरक्षक राजेश शर्मा, सुरेंद्र विश्वकर्मा, दुष्यंत मेश्राम, महेंद्र परस्ते थाना मरवाही के प्रधान आरक्षक रमेश सिंह , आरक्षक अशोक कश्यप अमितेश पात्रे और पेंड्रा थाने के आरक्षक संतोष परस्ते भी सम्मानित हुए.
गौरतलब है कि साइबर सेल जीपीएम ने बीते जून महीने में 2 शातिर बाइक चोरों को पकड़ने, 10 मोटर सायकल बरामद करने और अंतरराज्यीय शराब तस्करी समेत जिले के विभिन्न थानों में दर्ज प्रत्येक गंभीर अपराध में रिकॉर्ड समय में आरोपियों की धर पकड़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. जिसके लिए पूरी टीम को सम्मानित किया गया. साथ ही एसपी ऑफिस में अच्छा काम करने के लिए मिनिस्टीरियल स्टाफ निरीक्षक महेंद्र गुप्ता की भी एसपी भावना गुप्ता ने सराहना की। इस ख़ास मौके पर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल, डीएसपी निकिता तिवारी, डीएसपी दीपक मिश्रा और डीएसपी श्याम सिदार भी शामिल रहे.







