Home छत्तीसगढ़ CG : गले में ब्लेड मारकर छत से कूदा युवक

CG : गले में ब्लेड मारकर छत से कूदा युवक

20

कोरबा कोरबा के घंटाघर स्थित व्यावसायिक परिसर में युवक ने 40 फीट ऊची बिल्डिंग से कूद कर जान देने की कोशिश की. छत से कूदने पर युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई है. युवक की हालात काफी गंभीर है. युवक की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और

सिविल लाइन थाना पुलिस को घटना की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस के अनुसार युवक के गले पर ब्लेड चलाने के निशान हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक ने छत पर जाकर पहले अपने गले में ब्लेड चलाया, फिर छत से छलांग लगा दी. पुलिस अब तक युवक की पहचान नहीं कर सकी है.

Previous articleCG : सरकारी लेखापाल 3 साल के लिए भेजे गए जेल
Next articleCG : राज्य सरकार का बड़ा फैसला: पुराने-जर्जर पुलों की होगी सुरक्षा जांच