राजनांदगांव. केशर नगर स्थित जेएलएम गायत्री विद्यापीठ में नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा आयोजित तृतीय जिला स्तरीय योगासन खेल स्पर्धा में दिव्य ज्योति योग क्लासेस के प्रशिक्षणार्थियों ने एक बार फिर से अपना दबदबा कायम रखते हुए अपने संस्थान का परचम लहराया।
दिव्य योग ज्योति क्लासेस के योग प्रशिक्षक किशोर माहेश्वरी ने बताया कि उनके द्वारा प्रशिक्षित, प्रशिक्षणार्थियों ने विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट खेल कौशल का जौहर दिखाते हुए अपना लोहा मनवाया। सारे स्वर्ण, रजत और काँस्य पदक जीतकर अपने योग संस्थान और अपने माता-पिता का नाम एक बार फिर से रौशन किया।
सीनियर महिला आर्टिस्टिक और ट्रेडिंशनल दोनों ही स्पर्धाओं में जिले और प्रदेश की होनहार महिला योग खिलाड़ी दीक्षा ताम्रकार ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया। वहीं जूनियर पुरुष वर्ग में प्रवीण साहू ने रजत पदक पर अपना कब्जा किया।







