राजनांदगांव समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों का चिन्हांकन, मूल्यांकन, परीक्षण, राशन कार्ड सत्यापन, विशिष्ट पहचान पत्र बनाने एवं पेंशन हितग्राहियों का सत्यापन तथा विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए 19 जून से 31 जुलाई तक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक जनपद पंचायतवार विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सुरगी में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 116 दिव्यांग हितग्राहियों को पंजीकृत किया गया। शिविर में 20 अस्थिबाधित, 2 मानसिक, 2 श्रवणबाधित, 3 दृष्टिबाधित एवं 2 बहुविकलांग कुल 29 हितग्राही शामिल हुए। इस प्रकार शेष 85 हितग्राही जो 40 प्रतिशत से कम एवं उपचार के लिए उपस्थित हुए थे, उनकी स्वास्थ्य जांच कर आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाई का वितरण किया गया।






