Home छत्तीसगढ़ CG : महासमुंद जिले में अब तक 149.5 मिलीमीटर वर्षा

CG : महासमुंद जिले में अब तक 149.5 मिलीमीटर वर्षा

16

महासमुंद । महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 1 जून से अब तक 149.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक औसत वर्षा महासमुंद तहसील में 220.4 मिलीमीटर, बसना में 177.6 मिलीमीटर, सरायपाली में 157.6 मिलीमीटर, बागबाहरा में 133.2 मिलीमीटर, पिथौरा में 130.0 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 78.3 मिलीमीटर कोमाखान तहसील में दर्ज की गई।

3 जुलाई को 5.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में बसना तहसील में 15.9 मिलीमीटर, सरायपाली में 12.6 मिलीमीटर, महासमुंद में 1.3 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 0.4 मिलीमीटर पिथौरा तहसील में दर्ज की गई।

Previous articleFinance Ministerदेवड़ा ने पेश किया बजट, तीन नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे, पुलिस में 7500 पदों पर होगी भर्ती
Next articleCG : बेरोजगारों को व्यवसाय के लिए मिलेगा ऋण