Home छत्तीसगढ़ CG : किशोरी की लाश मिली गोबर गैस की टंकी में, गायब...

CG : किशोरी की लाश मिली गोबर गैस की टंकी में, गायब थी कल दोपहर से

25

जांजगीर चांपा। जिले के बरगवा में घर के पीछे बने गोबर गैस की टंकी में 17 वर्षीय किशोरी अंजनी यादव का शव मिला है। टंकी के पास चप्पल होने पर घर वालो ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टंकी से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। घटना अकलतरा थाना Akaltara Police Station क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार कल दोपहर 12 से अंजनी यादव घर में नही थी। स्वजन ने आसपास खोज बिन की मगर कुछ पता नही चला। इस दौरान घर के पीछे जाकर देखा तो किशोरी का चप्पल गोबर गैस की टंकी के पास पड़ा हुआ था। अनहोनी की शंका होने पर अकलतरा थाने में सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने टंकी को खाली कराया तो उसमे किशोरी का शव मिला जिसे बाहर निकाला गया। यह आत्महत्या है या फिर हादसा इस पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वही मार्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को स्वजन को सौंप दिया गया है।

Previous articleजिला चिकित्सालय मेटरनिटी वार्ड मे अब चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेंगे डाक्टर, कलेक्टर की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक मे हुआ महत्वपूर्ण निर्णय
Next articleCG : कीचड़ के चलते गांव नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, पैदल ले जाते समय हुआ प्रसव