Home छत्तीसगढ़ CG : सरिया के दाम में गिरावट, घर बनवा रहे है तो...

CG : सरिया के दाम में गिरावट, घर बनवा रहे है तो आपके के लिए अच्छी खबर

22

रायपुर। पहले से ही बाजार की सुस्ती के चलते गिर रहे सरिया की कीमतों में और गिरावट आ गई है। सरिया Iron rods की कीमतें 1000 रुपये प्रति टन सस्ती हो गई। इस प्रकार फैक्ट्रियों में सरिया 55,000 रुपये प्रति टन तथा रिटेल में 58,500 रुपये प्रति टन बिक रहा है।

क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में सरिया की कीमतों में और गिरावट के संकेत हुए है। अभी बाजार में मांग बिल्कुल नदारद है, साथ ही कच्चा माल की कीमतों में भी गिरावट है। इसका असर ही कीमतों में देखने को मिल रहा है।

सरिया के साथ ही इन दिनों सीमेंट की कीमतों में भी गिरावट है और 285 से 300 रुपये प्रति तक सीमेंट बिक रहा है। कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में कीमतों में थोड़ी और गिरावट आ सकती है। अभी घर बनाने का अच्छा समय कहा जा सकता है। इसके साथ ही प्रापर्टी की कीमतें भी अभी स्थिर है।

Previous articleबागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जारी किया वीडियो, ‘जहां हैं वहीं मनाएं मेरा जन्मदिन…
Next articleCG : नर्स ने नहीं की मदद, तड़पती रही गर्भवती, नवजात की मौत