Home छत्तीसगढ़ CG : ATM बूथ के पास ठगी करने वाला गिरफ्तार

CG : ATM बूथ के पास ठगी करने वाला गिरफ्तार

16

बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र के पारिजात एक्सटेंशन में रहने वाले अमितेश मिश्रा (22) रुपये निकालने के लिए सत्यम चौक स्थित एटीएम बूथ गए थे। इसी दौरान वहां पर एक युवक आया। उसने अपने एटीएम का लिमिट खत्म होने की बात कहते हुए 15 सौ रुपये मांगे। साथ ही रुपये तत्काल ही आनलाइन ट्रांसफर कर देने की बात कही। पहले तो अमितेश ने रुपये देने मना कर दिया। बात नहीं बनने पर युवक ने पांच सौ रुपये अधिक ट्रांसफर करने की बात कही। पांच सौ रुपये ज्यादा मिलने के लालच में अमितेश ने एटीएम से रुपये निकालकर दे दिए। इसके बाद युवक ने दो हजार रुपये उनके खाते में आनलाइन ट्रांसफर कर देने का मैसेज दिखाया।

Previous articleCG : साइकिल सवार को रौंदकर अज्ञात वाहन फरार
Next articleCG : 3 दिन के लिए सरकारी राशन दुकान बंद