Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : येलो अलर्ट, आज तेज बारिश की दी चेतावनी

राजनांदगांव : येलो अलर्ट, आज तेज बारिश की दी चेतावनी

13

राजनांदगांव| दक्षिण पश्चिम मानसून प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सक्रिय हो गया है। हालाकि इसकी औपचारिक घोषणा शेष है। लेकिन मानसून के दाखिल होने के बाद बारिश का सिस्टम मजबूत हो गया है। शनिवार को भी शहर सहित जिले के कई हिस्सों में रिमझिम बारिश जारी रही। मौसम विभाग ने रविवार को बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। गरज चमक के साथ वज्रपात की भी आशंका है। हालाकि सोमवार से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि सोमवार से मौसम साफ हो जाएगा। इसके बाद तापमान में फिर मामूली वृद्धि होगी। 26 जून से प्रदेश में एक बार फिर भारी बारिश की स्थिति बनेगी। इसी दौरान प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून के सक्रिय होने की घोषणा हो सकती है।

Previous articleमध्यप्रदेश में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी, अगले 7 दिन में बदलेगा मौसम
Next articleCG : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना , अब नहीं मौसम की चिंता, कृषकों को हुआ करोड़ों रुपए का भुगतान…