Home छत्तीसगढ़ CG : ससुराल नहीं लौटना चाहती महिला, गुस्साए पति ने किया लहूलुहान

CG : ससुराल नहीं लौटना चाहती महिला, गुस्साए पति ने किया लहूलुहान

20

बिलासपुर मायके में रहने के लिए आई महिला ने ससुराल जाने से इन्कार कर दिया। इससे गुस्साए पति ने अपनी उसके गले और सिर में पैरा काटने वाले कत्ते से ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को सिम्स में भर्ती कराया गया है। इधर घटना की सूचना पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपित पति को जंगल में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। रतनपुर क्षेत्र के रानीबछाली में रहने वाली निर्मला बाई यादव (55) अपने मायके ग्राम मझगांव आई थी। शुक्रवार को उसका पति रामनारायण उसे लेने के लिए आया था। शनिवार की सुबह उसने अपनी पत्नी को गांव चलने के लिए कहा। महिला ने ससुराल जाने से इन्कार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर रामनारायण ने अपनी पत्नी पर पैरा काटने वाले कत्ते से हमला कर दिया। गुस्साए पति ने अपनी पत्नी के गले और सिर में छह वार किए। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। गांव के लोगों ने घटना की जानकारी डायल 112 पर देकर महिला को अस्पताल भेजा। कोटा स्थित अस्पताल में डाक्टरों ने महिला की स्थिति देखते हुए सिम्स रेफर कर दिया। यहां पर घायल महिला का इलाज किया जा रहा है। इधर घटना की सूचना पर पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Previous articleदेश भर के निजी और सरकारी मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों के प्रवेश नियमों में एकरूपता लाने के लिए बदले कई नियम
Next articleमध्यप्रदेश में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी, अगले 7 दिन में बदलेगा मौसम