Home मध्य प्रदेश जिले में स्कूल चलें हम अभियान अंतर्गत प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित

जिले में स्कूल चलें हम अभियान अंतर्गत प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित

12

टीकमगढ़
आज जिले भर के विद्यालयों में स्कूल चलें हम अभियान अंतर्गत प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिले के शा. उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक -1 में कलेक्टर अवधेश शर्मा, अमित नुना, सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा एवं सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष विवेक चतुर्वेदी एवं जनप्रतिनिधि ,जिला शिक्षा अधिकारी आईएल आठिया, डीपीसी  पीआर त्रिपाठी की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम अंतर्गत नवीन छात्रों के प्रवेश की कार्यवाही, पुस्तक वितरण, बच्चों तथा अतिथियों का टीका लगाकर एवं माला पहनकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शाला में नियमित अध्ययन करने ज्ञान प्राप्त  होता है कलेक्टर श्री शर्मा ने अपने उद्बोधन में एकाग्रता,  एवं सतत अभ्यास करने से ही भविष्य में श्रेष्ठ बन कर आगे बड़ा जा सकता है  कार्यक्रम में इस दौरान मेघावी छात्र छात्राओं को पुरुष्कृत किया एवं प्रवेश प्राप्त को निशुल्क पुस्तकें प्रदाय की गई।

Previous articleCG : चंदन पेड़ों की चोरी, FIR दर्ज
Next articleछग लोक आयोग के दफ्तर में लगी आग…