Home छत्तीसगढ़ CG : रेल पटरी पर लेट गया किडनी रोगी, सुसाइड की जांच...

CG : रेल पटरी पर लेट गया किडनी रोगी, सुसाइड की जांच शुरू

28

भिलाई अपनी लंबी बीमारी से परेशान होकर 57 वर्षीय युवक ने सुबह ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। युवक की पहचान राजेंद्र साव निवासी सूर्या रेसीडेंसी के रूप में हुई है। सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक राजेंद्र कुमार साव काफी लंबे समय से किडनी से जुड़ी बीमारी थी। डॉक्टर ने उसे रेगुलर डायलिसिस कराने की सलाह दी थी। वो बीमारी से इतना तंग आ गया कि वो अपनी बाइक से सुपेला थाना अंतर्गत मौर्या टाकीज के आगे शराब भट्ठी के पास पहुंचा। इसके बाद रेलवे ट्रैक की तरफ गया और पटरी पर लेट गया।

गुरुवार सुबह सुपेला पुलिस को जीआरपी GRP ने जानकारी दी कि एक व्यक्ति का शव रेलवे ट्रेक के किनारे पड़ा है। सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और उसने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद लाल बाहदुर शास्त्री अस्पताल स्थित मरचुरी में भिजवाया। परिजनों ने शव की पहचान कर ली है। पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। सुपेला पुलिस का कहना है कि मामला सुसाइड का ही है। परिजनों ने भी पूछताछ में यही बात बताई है कि वो लंबी बीमारी से ग्रसित था और उसने इसी तंग आकर जान दी है।

Previous articleCG : 24 परिवार हाथियों के उत्पात से हुए बेघर, वन विभाग ने सतर्क रहने की अपील की
Next articleजबलपुर में मां ने मोबाइल गेम खेलने से मना किया तो नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या