Home छत्तीसगढ़ CG : महिला इंजीनियर से 3 लाख की ठगी, मैसेज कर शातिर...

CG : महिला इंजीनियर से 3 लाख की ठगी, मैसेज कर शातिर ने ठगा

22

रायपुर बिजली कंपनी की एक महिला इंजीनियर के साथ 2.87 लाख रूपये ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत पर तेलीबांधा थाना पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ चार सौ बीसी का केस दर्ज कर लिया है। Police तेलीबांधा पुलिस थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल ने बताया कि मौलश्री विहार, वीआइपी रोड निवासी कंचन शर्मा 34) सीएसपीडीसीएल में एई के पद पर नवा रायपुर में कार्यरत है।14 जून को उनके वाट्सएप पर मोबाइल नंबर 7732854771 सेगूगल रिव्यू देने का मैसेज आया, जिसे क्लिक करने पर 210 रुपये का क्रेडिट हुआ।

इसके बाद दूसरे दिन सुबह नौ बजे से टेलीग्राम के गूगल रिव्यू के ग्रुप में एड करने पर 700 रुपये मिलना शुरू हुआ। इसके बाद शातिर ठग ने टास्क देने के नाम पर रकम मांगा। झांसे में आकर एई ने यूपीआइ के माध्यम से दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक कुल दो लाख 87 हजार 500 रुपये अलग-अलग खाते में जमा कर दिया। इसके बाद से प्रत्येक टास्क में उन्हें नुकसान होना शुरू हुआ। तब ठगे जाने का एहसास हुआ।

Previous articleउपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ आज डिंडौरी आएंगे
Next articleCG : महुआ शराब पीने से महिला समेत तीन लोगों की हुई मौत, ग्रामीणों में हड़कंप