Home छत्तीसगढ़ CG : दीवार गिरने से युवक की मौत

CG : दीवार गिरने से युवक की मौत

17

रायपुर छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के बावजूद मौसम की उठा-पटक जारी है। बस्तर में जहां बारिश के बाद एक बार फिर गर्मी और उमस बढ़ गई है। वहीं रायपुर में मानसून की दस्तक के बाद भी अभी गरम हवाएं चल रही हैं। हालांकि आज (रविवार) सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं। पिछले 2 दिन के मुकाबले आज मौसम थोड़ा ठंडा रहेगा। बस्तर और रायपुर में शाम-रात में तेज अंधड़ चलने और गरज- चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 17 जून से बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी। वहीं जांजगीर-चांपा में आंधी के चलते मकान की दीवार गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक आज रायपुर, गरियाबंद, धमतरी ,महासमुंद, दुर्ग बालोद, कबीरधाम, रायगढ़, जांजगीर, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर] नारायणपुर में हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि सरगुजा संभाग के जिलों में एक-दो पॉकेट में हीटवेव चलने की संभावना है।

Previous article“जल ही जीवन है” मिशन को अपनाना जरूरी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next articleCG : आज से 10 जुलाई तक ट्रेन यात्रियों को होगी असुविधा, 50 गाड़ियां कैंसल