रायपुर । भाजपा BJP के कद्दावर नेता व आठ बार के विधायक बृजमोहन अग्रवाल एक बार फिर इतिहास रचने की स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। दोपहर 1 बजे की स्थिति में वे कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय से 2 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 पर मतदान जारी है। मतगणना के दौरान छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से पांच सीटों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा अब तक 10 सीटों पर आगे चल रही है। चौथे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशियों के चेहरे खिले हुए हैं। इन सीटों पर राजनीतिक समीकरण भी दिलचस्प है। इनमें तीन सीटों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी वर्तमान में विधायक भी हैं। ऐसे में इन प्रत्याशियों के पक्ष में फैसला आने की स्थिति में इन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे।
विजय बघेल की लगातार बढ़त के बाद दुर्ग (शहर) विधानसभा के विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि यह बड़ा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन की बढ़त है। हम दुर्ग लोकसभा से सर्वाधिक मतों से जीतने वाले हैं। कांग्रेस पार्टी को अभी कुछ ही राउंड में काफी पीछे रहना पड़ रहा है ऐसी स्थिति में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है जो बाद किस समय जारी है। वह अंतिम परिणाम आने तक जारी रहेगी।







