Home मध्य प्रदेश आयोग की वेबसाइट और एप पर मिलेंगे चुनाव परिणाम

आयोग की वेबसाइट और एप पर मिलेंगे चुनाव परिणाम

12

अनूपपुर
लोकसभा निर्वाचन 2024, 12-शहडोल (अ.ज.जा.) संसदीय क्षेत्र की मतगणना 4 जून 2024 को शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज अनूपपुर में की जाएगी। मतगणना के प्रत्येक चक्र के परिणाम प्रदर्शित किये जायेंगे। सबसे पहले प्रातः 8 बजे से डाकमत पत्र की गणना प्रारंभ होगी। इसके आधे घंटे बाद 8.30 बजे ईवीएम में दर्ज मतों की गणना प्रारंभ होगी। लोकसभा निर्वाचन मतगणना के परिणाम भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट results.eci.gov.in और वोटर हेल्पलाइन एप पर देखे जा सकेंगे। वोटर हेल्पलाइन एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। इसके अलावा वेबसाइट ceomadhyapradesh.nic.in पर भी मतगणना के परिणाम प्रदर्शित किये जाएंगे।

Previous articleचोरी का खुलासा: BSNL लाइन के 700 मीटर प्लास्टिक के पाइप एवं चोरी में उपयुक्त ट्रैक्टर ट्रॉली सहित 02 आरोपियो को किया गिरफ्तार
Next articleमतगणना प्रेक्षक ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण