Home छत्तीसगढ़ CG : सट्टे के गढ़ पर सक्ती पुलिस का एक और प्रहार

CG : सट्टे के गढ़ पर सक्ती पुलिस का एक और प्रहार

17

सक्ती। सक्ती की पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा को विगत कई दिनों से सक्ती जिले में ऑनलाईन सट्टा खिलाये जाने की जानकारी मिल रही थी इसी के परिपेक्ष्य में SP महोदया द्वारा जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना/ चौकी क्षेत्र में मुखबिर तैनात कर सट्टे पर कड़ी कार्यवाही करने संबंधी निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में सक्ती थाना प्रभारी विवेक शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि सक्ती के राम मंदिर के पास अपने घर मे अंकित अग्रवाल उर्फ कालू सेट्टी मोबाईल के जरिये क्रिकेट सट्टे पर आन लाइन दांव लगवा कर रुपये पैसे का लेनदेन कर रहा है। मुखबिर की इस सूचना से पुलिस अधिक्षिका को अवगत करा कर मार्गदर्शन लिया गया और सक्ती ASP रमा पटेल व SDOP मनीष कुंवर के दिशा निर्देश पर सक्ती के राम मंदिर के पास अंकित अग्रवाल उर्फ कालू सेट्टी के घर पर रेड कार्यवाही कर उसे गवाहों के समक्ष गिरफ्तार किया गया।

Previous article3 करोड़ की कार से रहीस नवाबजादे ने युवक-युवती को कुचला, मौत
Next articleकमिश्नर ने कन्या शिक्षा परिसर में समर कैंप का किया निरीक्षण, कमिश्नर ने खिलाड़ियों का किया उत्साह वर्धन