Home छत्तीसगढ़ CG : रीपा में हुई भ्रष्टाचार की जांच शुरू

CG : रीपा में हुई भ्रष्टाचार की जांच शुरू

14

रायपुर। भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने रीपा में भ्रष्टाचार की जांच के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा मुख्य सचिव और अन्य सचिवों की जांच कमेटी बनाए जाने का स्वागत किया है. कौशिक ने सोशल मीडिया में किए अपने पोस्ट में कहा कि जिस किसी ने भी छत्तीसगढ़ की भोली-भाली जनता का पैसा खाया है, ऐसे किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा. धरमलाल कौशिक ने सोशल मीडिया में किए अपने पोस्ट में विधानसभा में रीपा में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने जाने का जिक्र करते हुए साय सरकार के जांच कमेटी के गठन का स्वागत किया है. जांच शुरू होने की अखबार में छपी खबर का क्लिप शेयर करते हुए मोदी की गारंटी और विष्णु का सुशासन में भ्रष्टाचार का खेल नहीं होने और किसी भी अपराधी को नहीं बख्शे जाने की बात कही है.

Previous articleCG : बदमाशों ने बेल्ट, लाठी और लात घूसों से की छात्र की पिटाई,
Next articleCG : छात्रवृत्ति परीक्षा में पूरे जिले में माध्यमिक शाला डुमरटोला रही अव्वल