Home मध्य प्रदेश नरसिंहपुर में दो बाइक आपस में टकराईं, 4 की मौत

नरसिंहपुर में दो बाइक आपस में टकराईं, 4 की मौत

14

 नरसिंहपुर
 मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में  दो बाइक आपस में टकरा गईं। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मां, बेटे और नातिन के अलावा एक अन्य व्यक्ति है।

स्टेट हाईवे पर दो बाइक साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के साईंखेड़ा-जखोली मार्ग पर खमारिया फार्म हाउस के पास टकरा गईं। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। एक बाइक पर चालक के अलावा एक महिला और दो बच्चियां सवार थीं, जबकि दूसरी बाइक पर सिर्फ एक युवक था। आमने-सामने की टक्कर में महिला, उसके बेटे और नातिन की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार एक युवक की भी मौत हुई है। इस हादसे में एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है।

हादसे का शिकार हुई महिला के परिजन ने बताया कि सभी लोग इलाज के लिए भोपाल जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। चारों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Previous articleCG : शिवालय की कुंडी तोड़कर दानपेटी से रुपये ले गए चोर
Next articleCG : पति ने पत्नी की पत्‍थर से कुचलकर कर दी हत्या