Home छत्तीसगढ़ CG : मां के लिए क्या लिखूं, मां ने तो सबको लिखा...

CG : मां के लिए क्या लिखूं, मां ने तो सबको लिखा है , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

34

रायपुर। मां के लिए क्या लिखूं, मां ने तो सबको लिखा है। मातृ दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश की सभी महतारियों को सादर प्रणाम…छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदर्स डे के अवसर पर अपने भावों की अभिव्यक्ति करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में वीडियो जारी करते हुए उक्त बातें लिखी।

वीडियो में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उनकी माताजी जसमनी देवी के साथ विभिन्न अवसरों का सुंदर चित्रण है। वीडियो में कहा गया है, प्रभु श्रीराम ने कहा है

“जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी।”

मां और जन्मभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर हैं।

मां की ममता के आंचल में पलकर बड़ा होना और मां के आशीर्वाद से प्रदेश की जनता की सेवा करने लायक बनना विरलों को ही नसीब होता है। यह मां के पुण्य प्रताप का ही फल है कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में जनसेवा कर रहे हैं। हम मां पर ज्यादा क्या लिखें, मां पर क्या कहें, माँ ने ही तो सबको लिखा है। मातृ दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश की सभी महतारियों को सादर प्रणाम।

Previous articleCG : सिम्स में भर्ती मरीज गर्मी से हलाकान, आपातकालीन वार्ड का भी हाल बुरा
Next articleCG : बिलासपुर के नगोई ग्राम में दो दिन से बिजली गुल