Home छत्तीसगढ़ CG : 10-12वीं के नतीजे एक दिन बाद

CG : 10-12वीं के नतीजे एक दिन बाद

20

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ माध्‍यमिक शिक्षा मंडल 10वीं और 12वीं परीक्षा के बाद अब छात्रों को रिजल्‍ट का इंतजार है। सीजीबीएसई (CGBSE) ने अभी तक 10वीं और 12वीं के परिणाम को लेकर अभी तक तारीख घोषित नहीं की है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा 9 या 10 मई को कर सकता है। दोनों परीक्षाओं के नतीजे तैयार करने का काम लगभग पूरा हो चुका है। अब नतीजे घोषित होने का इंतजार है। छत्‍तीसगढ़ 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्‍ट जारी होने के बाद सीजीबीएसई के आफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र वहां रोल नंबर और संबंधित डिटेल के साथ अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Previous articleCG : निगम कर्मी से 4 लाख की ठगी, फ्रॉड पर FIR दर्ज
Next articleमतदान कर्मियों को ला रही बस बैतूल में लगी भीषण आग, EVM और VVPAT मशीनें भी थीं साथ