Home छत्तीसगढ़ CG : हार्डवेयर दुकान में आगजनी, घंटो बाद पहुंची दमकल गाड़ियां

CG : हार्डवेयर दुकान में आगजनी, घंटो बाद पहुंची दमकल गाड़ियां

17

महासमुंद। बागबाहरा के कमलेश हार्डवेयर दुकान में देर रात भीषण आग लग गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. आगजनी की घटना की सूचना मिलने के एक घंटे बाद जब नगर पालिका की फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

जबकि नगर पालिका से महज डेढ़ किलोमीटर दूरी पर ही आग लगी थी. इस घटना में दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. आग लगने का कारण अज्ञात है. आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लगी है. यह मामला बागबाहरा थाना क्षेत्र का है.

Previous articleCG : फर्नीचर व्यापारी ने अपनी दुकान के सामने खुद को आग के हवाले किया
Next articleCG : 17 हाइवा जब्त, माइनिंग विभाग ने की कार्रवाई