Home मध्य प्रदेश प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित, अरुण श्रीवास्तव के पक्ष...

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित, अरुण श्रीवास्तव के पक्ष में कार्यकर्ताओं में भरा जोश

36

भोपाल
भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव के चुनाव प्रचार और कार्यकर्ताओं को बूथ पर कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने अपने बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया। भोपाल से उम्मीदवार अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि आप हमारे सेनापति हैं। आप पर पूरी जिम्मेदारी है। मैं भी साधारण कार्यकर्ता हूं। आप सभी कार्यकर्ता हमारे लिए भगवान हैं।

बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आसिफ जकी, महेंद्र सिंह चौहान, पूर्व महापौर विभा पटेल और नरेला विधानसभा के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि मेरा मुकाबला भाजपा के आलोक शर्मा से है। भाजपा 400 पार का नारा दे रही है वो बाबा साहेब डॉ अंबेडकर के कानून में बदलाव करना चाहती है। बाबा साहेब अंबेडकर के कानून को बदलने की कोशिश भाजपा करेगी तो पहली आवाज मैं उठाऊंगा। आप मुझे चुनाव जिताएं मैं आपकी आवाज बनूंगा। भोपाल की धरती पर 2005 से मास्टर प्लान नहीं है। कयी कालोनियों को अवैध घोषित किए हैं तो टैक्स क्यों लिया जा रहा है। कांग्रेस ने देश को आजाद कराने छाती पर गोलियां खाई है। हम इस देश के कानून को बदलने नहीं देंगे।

Previous articleजनता को मोदी जी पर विश्वास, तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने उत्साहित: आलोक शर्मा
Next articleCG : शोभायात्रा में बाल-बाल बचे बच्चे, बस ड्रायवर की जल्दबाजी पड़ सकती थी भारी…