Home छत्तीसगढ़ CG : हाथी ने जंगल में बुजुर्ग महिला पर किया हमला, कुचलकर...

CG : हाथी ने जंगल में बुजुर्ग महिला पर किया हमला, कुचलकर उतारा मौत के घाट

20

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार की सुबह  जंगल में हाथी के हमले से एक महिला की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। मामला रायगढ़ वन मंडल के तमनार वन परिक्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक, रविवार की सुबह आठ बजे आमघाट निवासी कालावती पति सुखसिंग राठिया उम्र करीबन 50 साल गांव की अन्य महिलाओं के साथ महुआ बिनने जंगल गई हुई थी। बताया जा रहा है इस बीच सभी लोग पहाड़ चढ़ाई कर रहे थे। उसी दौरान एक हाथी मौके पर आ गया। अचानक हाथी को सामने देख लोगो मे अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने इधर-उधर भागने लगे। लेकिन कलावती भागने में सफल नही हो सकीं। जिसके बाद हाथी ने महिला को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि महिला को कुचलने के बाद एक किलोमीटर दूर उसी हाथी ने एक अन्य व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाथी के हमले से महिला की मौत की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ साथ वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Previous articleआज पीएम नरेंद्र मोदी नर्मदापुरम में करेंगे जनसभा, छिंदवाड़ा में अमित शाह का 16 अप्रैल को रोड शो
Next articleCG : करेंट देकर पिता की हत्या, अपनी ही बहू पर बुरी नजर रखने वाले ससुर का ये हुआ अंजाम