Home छत्तीसगढ़ CG : बस स्टैण्ड में सट्टा-पट्टी लिखने वाला गिरफ्तार

CG : बस स्टैण्ड में सट्टा-पट्टी लिखने वाला गिरफ्तार

14

रायगढ़। पुलिस चौकी खरसिया प्रभारी उप निरीक्षक संजय नाग द्वारा टाउन पेट्रालिंग के दौरान मुखबीर सूचना पर हमालपारा बस स्टैण्ड में ग्राम तेलीकोट निवासी हरवंश टंडन पिता बुंदराम टंडन उम्र 52 वर्ष को सट्टा-पट्टी लिखते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से सट्टा-पट्टी लिखा एक पन्ना, सट्टा (जुआ) पर लगी नगदी रकम 1,200 रूपये व एक डाट पेन मिला जिसकी जप्ती की गई है । आरोपी हरवंश टंडन पर पुलिस चौकी खरसिया में छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत कार्रवाई किया गया है । कार्रवाई में चौकी खरसिया प्रभारी उप निरीक्षक संजय नाग, प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन और आरक्षक कीर्ती सिदार शामिल थे ।

Previous articleभोपाल की मस्जिद में लगे पीएम मोदी के समर्थन में नारे, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पोस्टर भी लहराए
Next articleकांग्रेस में भगदड़ बरकरार, भाजपा का रोज बढ़ रहा परिवार – हितानंद