Home मध्य प्रदेश तुलाईकेंद्रों एवं वेयरहाउस के मतदाताओं ने जाना मतदान का महत्‍व, तोलमोल के...

तुलाईकेंद्रों एवं वेयरहाउस के मतदाताओं ने जाना मतदान का महत्‍व, तोलमोल के दें वोट: सारिका घारू

13

भोपाल
मतदाता केवल पक्‍के भवनों में ही दिन भर नहीं रहते हैं । अनेक मतदाता दिन में अपनी मजदूरी करते हुये खेत , खलिहानों, अनाज तुलाई केंद्रों, वेयरहाउस आदि में भी दिन बिताते हैं । आने वाले पांच सालों तक के लिये वे अपनी सरकार बनाने योगदान जरूर दें , ये बताने स्‍वीप आईकॉन सारिका घारू इन दिनों इन वर्ग के मतदाताओं के बीच पहुंच रही है । सारिका ने बताया कि मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे कार्यक्रम में परंपरागत जागरूकता कार्यक्रम से हटकर श्रमिकों,किसानों  के बीच पहुचा जा रहा है जो हमारे मतदाताओं का एक बड़ा वर्ग है । कार्यक्रम में वोटिंग मशीन के साथ, वीवीपेट की कार्यप्रणाली को मॉडल की मदद से समझाया जाकर सही प्रक्रिया से मतदान करने की जानकारी दी जा रही है । इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा गर्मी को देखते हुये छाया, पीने का पानी , वालेंटियर , महिलाओं , बुजुर्गो एवं दिव्‍यांगो को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है ।

 

Previous articleसी-विजिल एप पर आचार संहिता उल्लंघन की 2852 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, सभी शिकायतों का हुआ त्वरित निराकरण : अनुमप राजन
Next articleविश्व में भारत तीसरी आर्थिक शक्ति बनेगा : जेपी नड्डा