Home छत्तीसगढ़ CG : EOW ने बढ़ाया जांच का दायरा, होटल सहित कई ठिकानों...

CG : EOW ने बढ़ाया जांच का दायरा, होटल सहित कई ठिकानों में मारा छापा…

18

रायपुर शराब घोटाले मामले में एसीबी-ईओडब्ल्यू अपनी जांच का दायरा बढ़ा रही है। सूत्रों के अनुसार इओडब्ल्यू के 16 अधिकारियों ने शुक्रवार को सुरक्षा बल के साथ तड़के 6 बजे होटल वेनिंगटन कोर्ट के अलावा पेंशनबाड़ा स्थित महापौर एजाज ढेबर, अख्तर ढेबर, अनवर ढेबर और जुनैद ढेबर के घर दबिश दी। इस मौके पर ईओडब्ल्यू के अधिकारी बड़ी संख्या में सुरक्षा बल के साथ मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि शराब घोटाला में कई लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

वहीं आज ईओडब्लू ने अनवर ढेबर, अरविन्द सिंह और एपी त्रिपाठी को विशेष न्यायाधीश निधि शर्मा तिवारी की अदालत में पेश किया। अनवर ढेबर और अरविन्द सिंह की रिमांड आज ख़त्म हो गई है। एपी त्रिपाठी को एसीबी ने गुरूवार सुबह बिहार पुलिस की मदद से गोपालगंज में गिरफ्तार किया था। एसीबी ने तीनों को एक साथ 18 अप्रैल तक के लिए रिमांड मांगा है।इससे पहले अनवर,अरविंद को दो बार रिमांड मिल चुकी है। एसीबी का कहना है कि अब तक की पूछताछ में अनवर,अरविंद ने कोई सहयोग नहीं किया है। अब तीनों से एक साथ पूछताछ की जानी है।  एसीबी, कुछ प्रश्नों का एक साथ और कुछ का अलग अलग जवाब चाहती है। दोनों पक्ष के वकीलों की दलालों के बाद जज श्रीमती निधि ने  18अप्रैल तक एसीबी की रिमांड पर भेज दिया।

Previous articleकांग्रेस के गारंटी कार्ड घर-घर पहुंचाने के कार्यक्रम की शुरुआत हुई, मध्य प्रदेश में घर-घर पहुंचाएगी गारंटी कार्ड, पावती भी लेंगे
Next articleCG : जेल में दुष्कर्म के आरोपी की मौत, सीने में दर्द उठने पर तोड़ा दम