Home छत्तीसगढ़ CG : डायरिया की चपेट में 40 लोग, गांव में स्वास्थ्य विभाग...

CG : डायरिया की चपेट में 40 लोग, गांव में स्वास्थ्य विभाग ने डाला डेरा

59

जांजगीर। चिलचिलाती गर्मी के बीच अचानक हुए मौसम में बदलाव के कारण जगह-जगह हुई बेमौसम बारिश के कारण अब बीमारियों को दस्तक दे दी है। जिस वजह से इस कई तरह की बीमारियों का खतरा फैल गया है। इस बीच डायरिया ने अपनी दस्तक दे दी है।डायरिया का प्रमुख कारण मौसम परिवर्तन व दूषित पानी का उपयोग करना है। इन दिनों डायरिया की वजह से जिला चिकित्सालय में डायरिया के दर्जनों मरीज भर्ती किए गए हैं। बता दें कि बदले मौसम की वजह से कई तरह की गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। वहीं इस बीच जांजगीर के मेंहदा गांव में एक हफ्ते में तेजी से डायरिया ने अपना पैर पसारा है। जिसमें गांव के 4 वार्डों में डायरिया फैला है। डायरिया से अब तक 40 लोग प्रभावित हो चुके हैं। वहीं डायरिया की रोकथाम के लिए स्कूलों में कैंप लगाया गया है। जिसका स्वास्थ्य विभाग के अफसर निरीक्षण कर चुके हैं और इसके साथ ही PHE विभाग ने पानी का सैंपल लिया है। वहीं स्वास्थय विभाग ने बताया कि बदलते मौसम में बीमारी की संभावना अधिक रहती है। लोगों को ऐसे मौसम से सावधान रहने की जरूर है।

Previous articleCG : ऑनलाइन होटल बुकिंग के नाम पर 45 हजार की ठगी,पेमेंट के बाद भी कमरा नहीं हुआ बुक
Next articleआज से मध्य प्रदेश में भोपाल, विदिशा, राजगढ़ सहित नौ लोकसभा क्षेत्रों के लिए होगा 19 अप्रैल तक नामांकन