Home छत्तीसगढ़ राजनांदगाँव : आतंकवादियों व नक्सलियों के साथ कांग्रेस भी मोदी जी के...

राजनांदगाँव : आतंकवादियों व नक्सलियों के साथ कांग्रेस भी मोदी जी के  जान की दुश्मन बनी – संतोष पांडे

14

0 ये नया भारत है जो घर में घुसकर मारता हैं 0

राजनांदगाँव भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संतोष पांडे आज दोपहर तक  तथा दोपहर बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सभा से निवृत होकर देर रात तक खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों का प्रवास किया। गाँव-गाँव में पार्टी के चुनाव चिन्ह कमल फूल को मिल रहें अपार जनसमर्थन से गदगद दिख रहे हैं, श्री पांडे ने जनसम्पर्क के दौरान सभी से आत्मीय रूप से मुलाकात की किसी के कंधे पर हाथ रखा तो किसी को गले लगाया, बुजुर्गों से झुककर आशीर्वाद लिया, माताओं से विजय श्री प्राप्त करने का समर्थन माँगा। ढोल नगाड़ों व धुमाल की धुन पर जगह-जगह उनके स्वागत का अनवरत दौर चलता रहा जनसम्पर्क की तमाम व्यवस्तताओं  के बावजूद नवरात्रि पर्व को ध्यान में रख कर मंदिरों में जाकर माता भवानी का आशीर्वाद लेना वे नहीं भूल रहे थे।

भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस दौरान अनेक स्थानों पर श्री पांडे ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने देश की बागडोर संभाली हैं, तब से देश में आर्थिक विकास की बयार बह रही हैं। कभी आतंकवादी हमलों व विमान अपहरण के लिए सुर्खियों में आने वाले भारत की पहचान आतंकवादियों को घर में घुस कर मारने वाली बन गई हैं। मोदी जी के नेतृत्व में यह नया भारत हैं जो आतंकवादियों को दुनिया के चाहे जिस कोने में हो उन्हे मार गिराया जा रहा हैं। पहले कभी मुंबई में, दिल्ली में, बैंगलोर में, हैदराबाद में, कभी बसों में, कभी ट्रेनों में आये दिन आतंकवादियों के हमले हुआ करते थे जिसमे बेकसूर लोग मारे जाते थे किन्तु अब मोदी जी के नेतृत्व में देश की यह तस्वीर बदल गई है। अब आतंकवादी आम लोगों को नहीं मार पा रहें है, बल्कि खुद भारत की सेना व हमारे जवान आतंकवादियों को मार गिरा रहें हैं। अब भारतवासी चैन की नींद सो पा रहें हैं। चाहे दक्षिण भारत हो, चाहे उत्तर भारत हों आतंकवादी किसी हमले की योजना को अमलीजामा पहना पाए इसके पहले ही उन्हे धर दबोच दिया जा रहा हैं, पाकिस्तान में छुपकर भारत में आतंकवाद की साजिश रचने वाले भी अब नये भारत में सुरक्षित नहीं हैं। पाकिस्तान में छिपे भारत के आतंकवादियों को पाकिस्तान की गुप्तचर एजेंसी आईएसआई सुरक्षित ठिकानों “सेफ हाउस”  में छुपाकर रख रही हैं, भारतीय सेना  का यह भय आतंकवादियों के लिए मुसीबत और भारत वासियों के लिए गर्व से सिर उठाने का समय हैं।

श्री पांडे ने आगे कहा की देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बन रहे आतंकवादियों के सफाये के साथ-साथ नक्सलवादियों के सफाये की भी जोरदार मुहिम चल रही हैं। छत्तीसगढ़ में जब से विष्णु देव साय की भाजपा सरकार बनी हैं तब से ढेर सारे मुठभेड़ों में कई दर्जन नक्सलियों को सांय-सांय मार गिराया जा रहा हैं। अब छत्तीसगढ़ में आलम यह हैं की नक्सलवादी भाग रहें हैं और सुरक्षाबल उन्हे घेरकर मार रहें हैं। यह क्षेत्र व राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता हैं जिससे सुरक्षाबलों बुलंद व आतंकियों और नक्सलियों के हौसले पस्त हैं।

श्री पांडे ने जोर देकर कहा की देश में लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के लोग कभी मोदी जी को लाठी मारने, उनका सिर फोड़ने और आज तो गजब हो गया जब बस्तर के एक बड़े कांग्रेस नेता ने मोदी मरेगा की सुपारी अपनी हाथों मे ले ली। इस तरह के बयान कांग्रेस के ऐसे बड़े नेताओं द्वारा दिये जा रहें हैं जो बरसों बरस तक सांसद, विधायक, या मंत्री रहें हैं, इन्हे संसदीय मर्यादा व लोकतंत्र का पूरा ज्ञान हैं बावजूद ऐसे कांग्रेस के लोगों का मोदी जी की जान का दुश्मन बन जाना कोई स्वाभाविक विषय नहीं लगता। ऐसा लग रहा हैं मानो आतंकियों, नक्सलियों तथा देश विरोधी तत्वों के आँखों की किरकिरी बने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कोई गहरी साजिश रची जा रही हैं, जिसमें कांग्रेस के लोगों का समर्थन साफ दिखाई पड़ रहा हैं। श्री पांडे ने कहा की मोदी जी को सत्ता से हटाने के लोकतान्त्रिक तरीके से बुरी तरह से परास्त हुई कांग्रेस और उसके नेता बौखलाहट में किसी भी हद तक जा रहें हैं, उन्होंने आम लोगों से सावधान व सजग रहकर कमल फूल छाप का बटन दबाने का आह्वान किया ताकि देश विरोधी तत्वों को मुहतोड़ जवाब दिया जा सके।

Previous articleआरजीपीवी के पूर्व कुलपति प्रो. सुनील कुमार गिरफ्तार, पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर रखा था इनाम
Next articleधार की ऐतिहासिक भोजशाला का एएसआई सर्वे 21 वें दिन भी जारी है