Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर में कम हुआ 10 डिग्री तापमान , बारिश से खुशनुमा हुआ...

बिलासपुर में कम हुआ 10 डिग्री तापमान , बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम, आज भी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना

20

बिलासपुर में रविवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और रात में बारिश हुई। बारिश के बाद वातावरण में नमी महसूस हुई और ठंडी हवाएं भी चलने लगीं। जिससे दिन का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस गिर गया। जिससे रात में ठंड का अहसान होने लगा है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।

मौसम का मिजाज बदलने के दिन में चिलचिलाती धूप की राहत मिली है। खुशनुमा मौसम का आनंद लेने के लिए लोग घरों से बाहर निकल गए। वहीं, लोगों को गर्मी से काफी राहत भी मिली। आसमान में काले बादलों के छाते ही गर्मी का असर भी कम हो गया।

वहीं, शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस और रविवार को तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रात में पारा 23.8 डिग्री सेल्सियस से भी कम हो गया।

आज गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटे

मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. एचपी चंद्रा के अनुसार एक द्रोणिका हवा की अनियमित गति अंदरूनी ओडिशा से कोमोरीन क्षेत्र तक छत्तीसगढ होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी शुरू हो गई है। आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

एक-दो दिन अभी और गिरेगा पारा

मौसम विभाग का मानना है कि सोमवार को बिलासपुर सहित प्रदेश में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में अगले दो दिनों में दो डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। सभी संभागों के जिलों में बारिश होगी।

Previous articleग्राम ककरवाहा में मतदान जागरूकता रैली निकाल नारे लेखन का कार्य किया गया
Next articleथाना कुडीला पुलिस के द्वारा अबैध शराब जब्त तक आरोपी को किया गया गिरफ्तार