Home मध्य प्रदेश कूनो से निकली मादा चीता वीरा जौरा क्षेत्र में गांव और खेतों...

कूनो से निकली मादा चीता वीरा जौरा क्षेत्र में गांव और खेतों के पास तक आ रही है, चीता को देखकर खेतों पर रखवाली

17

मुरैना
कूनो से निकली मादा चीता वीरा जौरा क्षेत्र में गांव और खेतों के पास तक आ रही है। देर रात शिकार का पीछा करते हुए नरहेला गांव में पहुंची चीता को देखकर खेतों पर रखवाली कर रहे किसान डरकर घरों की ओर भाग आए।

दो हफ्ते से से मादा चीता वीरा कूनो से निकलकर मुरैना के पहाड़गढ़ व जौरा क्षेत्र में विचरण कर रही है। चीता ने ग्रामीणों की दो बकरियों का शिकार भी किया है।  देर रात वीरा चीता नरहेला गांव के पास दिखी और नीलगाय का पीछा करते हुए गांव के तालाब किनारे तक आ गई। नीलगाय के शिकार के दौरान ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे चीता डरकर जंगल की ओर भाग गई।

मृत नीलगाय को चीता की लोकेशन पर पहुंचाया
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तालाब किनारे से मृत नीलगाय को उठाकर उस पहाड़ी पर ले गए, जहां चीता की लोकेशन थी। स्थानीय किसान रामौतार सिंह जादौन ने बताया कि उस समय किसान फसलों की रखवाली कर रहे थे, कुछ किसान फसल की कटाई में जुटे थे। चीता के आते ही किसान घरों की ओर भागने लगे। रविवार को भी मादा चीता नरहेला गांव के आसपास दिखी है। वन विभाग की टीम भी उस पर निगरानी रखे हुए है।

Previous articleराजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह की ‘वादा निभाओ’ यात्रा में अश्लील डांस, मंत्री ने वीडियो शेयर कर कसा तंज
Next articleसिंधिया ने बदली रणनीति, जोड़ रहे सीधी कड़ी, तो वही दिग्विजय के दांव से गुना में रोचक हुआ मुकाबला