Home छत्तीसगढ़ CG : कचरे में लगी आग ने कार को चपेट में लिया,...

CG : कचरे में लगी आग ने कार को चपेट में लिया, जलकर खाक

28

दुर्ग। भिलाई के स्मृति नगर चौकी अंतर्गत जुनवानी चौक के पास एक पुरानी कार में आग लग गई। आग लगने से कार पूरी तरह जल गई। पुलिस की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया। कार गेराज संचालक आफताब अली अंसारी ने बताया कि वो कार मैकेनिक का काम करते हैं। उनके पास एक दो गाड़ियां ऐसी हैं जो बनने के लिए आई, लेकिन उनका मालिक कार नहीं ले गया। इससे उन्होंने एक कार को गैरेज के पीछे पड़ी खाली जगह पर खड़ा कर दिया था। उसी जगह पर मार्केट के लोग कचरा भी फेंकते हैं। किसी ने कचरा को जलाया, लेकिन उसे बुझाया नहीं।

बीती देर रात 12.30 बजे कचरे से आग कार तक पहुंच गई और उसमें आग लग गई। कार में आग की तेज लपटें देख किसी ने स्मृति नगर पुलिस को फोन किया। इसके बाद अग्निशमन विभाग को फोन किया गया। वहां से दमकल की गाड़ी आई और कार में लगी आक को बुझा लिया गया। अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार ने बताया कि आग छोटी ही थी, लेकिन यदि उसे समय पर नहीं बुझाया जाता तो आग और फैल सकती थी, इससे बड़ा हादसा हो सकता था।

Previous articleCG : कोरबा में हाथी का उत्पात: कैमरे में कैद हुआ घर तोड़ता विशालकाय गजराज, गुस्से में मचाई तबाही; दहशत में लोग
Next articleCG : अचानक आग लगने से घर में रखा सारा सामान जलकर हुआ खाक, दमकलकर्मियों ने पाया काबू