Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : 12 दुकानों में खाद्य विभाग की रेड, वचन कंपनी का...

राजनांदगांव : 12 दुकानों में खाद्य विभाग की रेड, वचन कंपनी का नकली घी जब्त

31

राजनांदगांव। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नकली खाद्य पदार्थ के बिक्री की शिकायत पर शहर की दर्जनभर दुकानों में दबिश दी। जहां वचन कंपनी के नकली घी बिक्री की जांच की। अफसरों ने बताया कि वचन कंपनी ने कंपनी के नाम पर 15 लीटर घी टिन के बिक्री की शिकायत की थी। कंपनी ने बताया कि उन्होंने यह प्रोडक्ट बंद कर दिया है। इसके बाद भी कई जगह इसी नाम से निकली प्रोडक्ट की बिक्री की जा रही है। कंपनी की शिकायत के आधार पर दर्जनभर दुकानों में जांच की गई। इसी दौरान टीम ने आरके ट्रेडर्स से संदेहास्पद वचन घी 15 लीटर टिन जब्त किया है।

Previous articleरायपुर में कबाड़ियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, 25 टन से अधिक लोहे का कबाड़ जप्त
Next articleCG : छात्रों के लिए बड़ा अपडेट, कॉलेजों में छत्तीसगढ़ी शिक्षक पढ़ाएंगे