Home छत्तीसगढ़ CG : पुलिस ने फिर चलाया ऑपरेशन ईगल, दबोचे गए 2 वारंटी

CG : पुलिस ने फिर चलाया ऑपरेशन ईगल, दबोचे गए 2 वारंटी

16

दुर्ग। जिले की छावनी थाना पुलिस ने 10 साल पुराने मामले में फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा महाराष्ट्र के तुमसर थाना क्षेत्र के एक स्थायी वारंटी को भी पकड़कर वहां की पुलिस को सौंपा गया है। आरोपियों के नाम राजू उर्फ नेपाली और शुभम अशोक नंदी हैं।

दरअसल लंबे समय से फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए दुर्ग पुलिस ऑपरेशन ईगल चला रही है। इसके तहत 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। एक मामले में आरोपी राजू उर्फ नेपाली के खिलाफ 10 साल पहले छावनी थाने में अपराध दर्ज किया गया था। न्यायालय से जमानत मिलने के बाद से आरोपी फरार था। कोर्ट की पेशी में भी वो नहीं जा रहा था। कोर्ट ने उसकी गिरफ्तारी के आदेश जारी किए थे। गुरुवार को मुखबिर से मिली सूचना पर आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में राजू को पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

वहीं दूसरे आरोपी शुभम अशोक नंदी को भी छावनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर तुमसर पुलिस को सौंप दिया है। आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र के भंडारा जिले के तुमसर थाने में चोरी का मामला दर्ज था। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद से आरोपी फरार था। उसकी लोकेशन दुर्ग में मिली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Previous articleमतदान के दिन और मतदान के एक दिन पहले प्रिंट मीडिया में एमसीएमसी से पूर्व प्रमाणित राजनैतिक विज्ञापन ही हो सकेंगे प्रकाशित
Next articleCG : साड़ियों में छुपा रखी थी गांजा, तीन महिला तस्कर गिरफ्तार