रायपुर 29 अगस्त 2020। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है।अब तक 28 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।आज 1157 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 12313 हो गए हैं।
आज कुल नए 1157 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है जिला रायपुर से 401, दुर्ग से 172, राजनांदगांव व बिलासपुर से 66-66, बस्तर से 59, धमतरी से 44, सुकमा से 43, जांजगीर-चांपा से 41, रायगढ़ से 40, महासमुंद व कांकेर से 27-27, नारायणपुर से 23, कबीरधाम व बीजापुर से 21-21, गरियाबंद से 18, बालोद व कोरिया से 15-15, बलौदाबाजार से 14, सरगुजा से 09, बेमेतरा से 08, मुंगेली व जशपुर से 07-07, कोरबा व दंतेवाड़ा से 04-04, सूरजपुर से 03, कोण्डागांव से 02 | आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है।प्रदेश अब तक सामने आए कुल 28390 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 15818 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 259 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 12313 मरीजों का उपचार जारी है।