Home छत्तीसगढ़ CG : निगम ने की ठेका कंपनी पर बड़ी कार्रवाई, लगाया 60...

CG : निगम ने की ठेका कंपनी पर बड़ी कार्रवाई, लगाया 60 लाख का जुर्माना

20

बिलासपुर न्यायधानी के पुराना बस स्टैंड में मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण कार्य चल रहा है. जिसमें लेटलतीफी को लेकर ठेका कंपनी पर 60 लाख का जुर्माना लगाया गया है. निगम प्रशासन ने यह जुर्माना कोलकाता की ठेका कंपनी सिम पार्क पर लगाया है. स्मार्ट सिटी के तहत छत्तीसगढ़ की पहली आटोमेटेड मल्टीलेवल शटल टाइप कार पार्किंग का निर्माण बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड परिसर में कराया जा रहा है, जो पूरी तरह से स्वचालित आटोमेटेड शटल टाइप कार पार्किंग होगी. जिसमें ग्राउंड फ्लोर पर ले जाकर कार खड़े करते ही आटोमेटिक सिस्टम से कार ऊपरी मंजिल तक पहुंच जाएगी. करीब साढ़े दस हजार स्क्वेयर फीट एरिया में शटल टाइप मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाई जा रही है. यह चार मंजिला कार पार्किंग होगी. पार्किंग के ग्राउंड फ्लोर में बाइक पार्क किया जाएगा और इसमें 80 कारों को पार्क करने की व्यवस्था रहेगी.

Previous articleCG : कृषक उन्नति योजना – सशक्त, समृद्ध, खुशहाल किसानों के खाते में आया बोनस की राशि
Next articleCG : खड़ी ट्रेलर से टकराई बाइक, युवक की मौके पर ही मौत